क्या आप जानते हैं फेसवॉश का सही इस्तेमाल
Welcome To CitySpidey

Location

क्या आप जानते हैं फेसवॉश का सही इस्तेमाल

फेस वॉश को इस्तेमाल करना काफ़ी नहीं होता, बल्कि उसके इस्तेमाल का सही तरीका जानना भी ज़रूरी है।

क्या आप जानते हैं फेसवॉश का सही इस्तेमाल

 चेहरे को साफ़ करने के लिए फेसवॉश का इस्तेमाल आजकल बड़ी आम बात है। अधिकांश लोग इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इस बात को जानने में कम ही दिलचस्पी लेते हैं कि फेस वॉश को इस्तेमाल करने का सही तरीका आख़िर होता क्या है। इन टिप्स की बदौलत आप इस बारे में काफ़ी कुछ जान सकते हैं।

1. बाज़ार में मौजूद फेसवॉश की लंबी-चौड़ी रेंज को देखकर आप भ्रमित न हों, न ही हरेक प्रॉडक्ट को अपने लिए ख़रीदने की जल्दबाज़ी करें, चाहे वह कितने ही अच्छे ब्रांड का क्यों न हो। आपके लिए वही फेस वॉश सही है, जो कि आपकी त्वचा के अनुरूप हो। हमेशा अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही फेस वॉश का चुनाव करें।

Credit: CitySpidey

2. कुछ लोग फील्ड वर्क ज़्यादा करते हैं तो कुछ का काम इंडोर ज़्यादा होता है। जो लोग फील्ड वर्क करते हैं, उन्हें दूसरे लोगों के मुकाबले प्रदूषण, धूल-मिट्टी, धूप वग़ैरह का सामना ज़्यादा करना पड़ता है। जो लोग इंडोर वर्क करते हैं या घर पर ही ज़्यादा वक़्त बिताते हैं, उन्हें इन सबका सामना कम करना पड़ता है। सो जब आप अपने लिए फेस वॉश ख़रीदे तो इस बात का भी ध्यान रखें।

Credit: CitySpidey

3. जब भी फेस वॉश से चेहरा धोएं तो ध्यान रखें कि आपके हाथ भी साफ़-सुथरे हों। गंदे हाथों को सीधे कभी भी चेहरे पर न लगाएं। इससे आपके हाथों की गंदगी भी चेहरे के खुले हुए पोर में जा सकती है और आपको स्किन प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है।

Credit: CitySpidey

4. कोशिश कीजिए कि हमेशा माइल्ड फेस वॉश ही चुनें, ताकि त्वचा की स्वाभाविक नमी बनी रही।

Credit: CitySpidey

5.  बहुत से लोग सोचते हैं कि फेस वॉश से सिर्फ़ चेहरा ही साफ़ करना होता है, जबकि कम ही लोग इस बात को जानते हैं कि फेस वॉश चेहरे की अन्य ज़रूरतों को भी पूरा करता है, जैसेकि- मुंहासे हटाना, पिगमेंटेशन दूर करना, सनटैन हटाना, चेहरे की नमी बरकरार रखना, चेहरे को पोषण देना आदि। 

Credit: CitySpidey