क्या आप मोटापे से जुड़ी ये सच्चाई जानते हैं?
Welcome To CitySpidey

Location

क्या आप मोटापे से जुड़ी ये सच्चाई जानते हैं?

वज़न कभी भी खाने की वजह से नहीं बढ़ता है, बल्कि ग़लत खान-पान की शैली के चलते बढ़ता है

क्या आप मोटापे से जुड़ी ये सच्चाई जानते हैं?

हम अक्सर लोगों को मोटापे से परेशान भी देखते हैं और इसे कम करने के लिए बहुत सारे जतन करते हुए भी देखते हैं। वैसे तो किसी को भी उसके शारीरिक आकार-प्रकार को लेकर कुछ कहना बॉडी शेमिंग के अंतर्गत आ जाता है, लेकिन कुछ कहने और स्वास्थ्य के प्रति सचेत करने में फ़र्क होता है। यही वजह है कि आज 4 मार्च को वर्ल्ड ओबेसिटी डे के रूप में मनाया जा रहा है, ताकि लोगों को बढ़ते वज़न के प्रति जागरूक किया जा सके, क्योंकि जहां तक बात है मोटापे की तो यह स्वास्थ्य के लिए भी काफ़ी हानिकारक है। अधिक वज़न के चलते बहुत सारी स्वास्थ्य समस्याएं एक साथ पैदा हो जाती हैं और व्यक्ति की कार्यक्षमता भी घटती जाती है। तो चलिए, जानते हैं कुछ ऐसी ही ग़लतफ़हमियों के बारे में, जो मोटापे से जुड़ी हैं।

सिर्फ़ ज़्यादा खाने से ही बढ़ता है वज़न

सत्य यह है कि वज़न कभी भी खाने की वजह से नहीं बढ़ता है, बल्कि ग़लत खान-पान की शैली के चलते बढ़ता है। हम जो भी खाते हैं, यदि वह पूरी तरह से पचता नहीं है, ग़लत समय पर खाते हैं और शारीरिक सक्रियता को न्यूनतम रखते हैं, एक्सरसाइज़ से हमेशा दूरी बनाए रखते हैं, आपके खाने में पौष्टिक आहार की जगह हमेशा जंक फूड की भरमार रहती है तो सब आता है खान-पान संबंधी ग़लत आदतों के अंतर्गत। ज़रूरत सिर्फ़ इस बात की है कि हम जो भी खाएं, वह आसानी से पचे और अतिरिक्त वसा के रूप में शरीर पर इकट्ठा न हो। प्रकृति में उपलब्ध हर आहार हमारे शरीर के लिए ज़रूरी है, चाहे वह चिकनाई हो या फिर मीठा। इन्हें छोड़ देना कोई समझदारी नहीं है, बस करना इतना है कि जो भी खाएं, वह पचाएं भी।

Also read | अभ्यंग के ये फ़ायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप!

सोने से वज़न बढ़ता है

यहां भी आपको यह बात हैरानी में डाल सकती है कि विशेषज्ञों के अनुसार वज़न सिर्फ़ सोने से नहीं, बल्कि ग़लत ढंग से सोने से बढ़ता है। शरीर की आवश्यकता के हिसाब से बहुत ज़्यादा सोना ही मोटापे को बढ़ावा नहीं देता, बल्कि बहुत कम सोने से भी वज़न बढ़ता है। विशेषज्ञों का तो यहां तक कहना है कि कई बार अपने नियमित शेड्यूल से थोड़ा सा ज़्यादा सोना भी कैलोरी बर्न करने में मदद करता है और कम सोने से वज़न बढ़ने के पीछे मनोविज्ञान यह काम करता है कि जागते रहने पर आपको बार-बार भूख लग सकती है और फिर नींद आने पर आप सो जाएंगे तो वज़न तो अपने-आप बढ़ेगा ही।

वज़न सिर्फ़ भारी व्यायाम से ही घटता है

यह भी एक ग़लत धारणा है कि अगर वज़न ज़्यादा हो गया है तो यह सिर्फ़ भारी एक्सरसाइज़ करने से ही कम होता है। अगर आप नियमित रूप से सही तरीके से वॉक भी करते हैं तो वज़न को संतुलित बनाए रखने में यह भी बहुत कारगर साबित होती है। वैसे भी वॉक को कम्पलीट एक्सरसाइज़ इसीलिए कहा जाता है, क्योंकि इससे प्रत्येक अंग की सक्रियता बढ़ती है।

सो अगर आपका इरादा  अपने बढ़ते वज़न पर काबू पाना है तो मिथ पर मत जाइए, बल्कि सही तरीके से और अपने अनुसार प्लान बनाकर वज़न को संतुलित करने में जुट जाइए। ख़ूबसूरत तो आप हर हाल में लगते हैं, क्योंकि उसका संबंध दिल की खूबसूरती से होता है और जहां तक बात है कम वज़न की तो यह आपको देता है अच्छी फिटनेस। इसके लिए तो कहते ही हैं कि तंदुरुस्ती हज़ार नियामत होती है!