बाज़ार में उतरे होली के रंग!

By : Damini Yadav
Mar 15, 2022

यूं तो होली का त्योहार अभी कुछ दिनों की दूरी पर है , लेकिन अगर बाज़ार पर एक नज़र डाली जाए तो यह कई दिनों पहले से ही होली के रंग - अबीर , गुलाल से रंगा पड़ा है। हो भी क्यों न , कोरोना जैसी महामारी का सामना करने के बाद इस बार की होली सही अर्थों में लोगों को अपने रंग में रंगने को तैयार है। अब जब हमारी सारी तैयारी बाज़ार की बदौलत ही होती है तो बाज़ार भी अपनी तैयारी में पीछे क्यों रहे। लिहाज़ा , तैयार हैं बाज़ार , आपकी होली की शॉपिंग के लिए।

Credit: Aajtak 

बैग पिचकारी

Credit: CitySpidey

होली की मस्ती में तो सभी मस्त नज़र आते हैं , पर बच्चों की मस्ती के कहने ही क्या। छुट्टी के मज़े तो त्योहार के दिन ही लिए जा सकते हैं , जब पढ़ाई से थोड़ी देर के लिए राहत मिलती है , लेकिन बाज़ार में उतरी बैग पिचकारी आपको ज़्यादा देर ये बात भूलने नहीं देती। हां , बच्चों में इस बैग शेप पिचकारी को लेकर क्रेज़ ज़रूर ख़ूब नज़र आ रहा है।

गुलाबी गुलाल

Credit: CitySpidey

भला गुलाल के बिना होली अपने रंग में नज़र ही कहां आती है। पारंपरिक गुलाल के साथ - साथ हर्बल गुलाल की मांग भी ज़ोरों पर है।

संभलता बाज़ार

Credit: CitySpidey

पिछले लगभग दो सालों से होली का त्योहार काफ़ी फीका - फीका बीता , पर इस बार लोगों का उत्साह दुकानदारों के चेहरों पर भी नज़र आ रहा है।

महकते रंग

Credit: CitySpidey

ये रंग हमेशा से लोगों की पहली पसंद में शामिल रहे हैं , क्योंकि इन रंगों की बदौलत जब आप भीगते हैं तो रंगों के साथ - साथ एक भीनी - भीनी महक भी आपको अपने में सराबोर कर लेती है।

कार्टून केरेक्टर्स वाली पिचकारी

Credit: CitySpidey

कार्टून्स तो हमेशा से बच्चों की पहली पसंद माने जाते हैं। किसी भी और पिचकारी की बजाय बच्चों का रुझान अपने फेवरेट कार्टून कैरेक्टर्स वाली पिचकारी की तरफ़ ज़्यादा है।

हेयर प्रोटेक्शन विग

Credit: CitySpidey

रंगों से बालों को बचाना होली का एक अलग ही चैलेंज होता है , पर बाज़ार के पास इस बार इस समस्या का समाधान भी बड़े ख़ूबसूरत ढंग से मौजूद है , रंग - बिरंगी विग के रूप में।

फेस मास्क

Credit: CitySpidey

होली भी खेलनी है और चेहरे को भी बचाना है। मस्ती भी कम न हो , लेकिन रंग चेहरे पर भी नज़र न आए तो इसके लिए रंग - बिरंगे , अलग - अलग शेप में फेस मास्क बाज़ार में मौजूद हैं।

रंगों से मुस्कुराता बाज़ार

Credit: CitySpidey

बाज़ार में हर तरह की डिमांड पूरी करने के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। कुछ लोग सिर्फ़ हर्बल , सोबर शेड और महकते रंग ही लेना चाहते हैं तो कुछ को खुले रंगों तक से परहेज़ नहीं है। गुब्बारों से पानी भरकर खेलने तक तो ठीक है , मगर पानी भरकर गुब्बारे मारना उतनी ही बुरी बात। हां , मगर होली हो और बाज़ार में रंग - बिरंगे गुब्बारे न दिखें , ऐसा कैसे हो सकता है। वे तो हैं ही , समझने - समझाने का काम आपको खुद ही करना पड़ेगा।

बंदूक की नोक पर रंग

Credit: CitySpidey

इस बार आप अपनी बंदूक से गोली नहीं , होली के रंग बरसाइए। खुद भी भिगिए , औरों को भी भिगाइए।

Credit: CitySpidey

बस रंगों से न बनाएं इस बार दूरी और ज़ोर से कहें मुबारक हो होली !